Sapna Choudhary: टिकट बिकने के बाद शो करने से किया इंकार, ACJM कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी
Sapna Choudhary: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ (Lucknow) की एसीजेएम कोर्ट (ACJM Court) ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी कर दिया गया है, डांस का शो कैंसिल करने और टिकट का पैसा न लौटाने के 4 साल पुराने केस में अदालत (Court) में गैरहाजिर रहने पर वारंट जारी किया है.
सोमवार को इस केस में सुनवाई थी लेकिन सिंगर अदालत में मौजूद नहीं हुईं. इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.
सपना के खिलाफ ये मामला साल 2018 का है. 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की गई. आरोप था कि, लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस शो होना था. जिसकी कई हजार टिकट भी बिक चुके थे. सपना चौधरी को एडवांस रकम भी दी गई थी लेकिन सिंगर इस शो में शामिल नहीं हुईं।
जिसकी वजह से शो को कैंसिल करना पड़ा. आरोप लगे कि सपना ने इस शो के लिए जो पैसा लिया था वो भी ऑर्गेनाइजर्स को वापस नहीं किया. जानकारी के मुताबिक सोमवार को अदालत में सिंगर सपना चौधरी की तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी भी नहीं दी गई, जबकि अन्य अभियुक्तों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई थी.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News