Rishi Kapoor: नीतू कपूर ने शेयर की अनसीन फोटो, तस्वीर में दिखा दोनों का अलग अंदाज

Rishi Kapoor: नीतू कपूर ने शेयर की अनसीन फोटो, तस्वीर में दिखा दोनों का अलग अंदाज

बॉलीवुड (Bollywood) के टैलेंटेड एक्टर्स (Talented Actors) की लिस्ट में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का नाम जरूर शामिल होता है। ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन दिग्गज एक्टर्स में थे, जिनकी जगह कभी भी कोई नहीं ले सकता। आज स्वर्गीय ऋषि कपूर की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी (Birth Anniversary) पर उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने फोटो एलबम से उनके साथ एक मनमोहक फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट की।

तस्वीर में दोनों बेहद चिल मूड में नजर आ रहे है। इस तस्वीर ने ऋषि कपूर के बिंदास अंदाज की याद दिला दी। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अनसीन तस्वीर (Unseen Photo) पोस्ट की, जिसमे ऋषि कपूर ओवरसाइज (Oversize) पिंक कलर का चश्मा और नीतू कपूर एक रंगीन कलरफुल स्ट्रिंग पहने नजर आ रहे है। साथ ही दोनों ने ब्लैक कलर (Black Colour) में ट्विन (Twin) भी किया है। इस तस्वीर में साफ़ दिखाई दे रहा कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर को साथ में वक्त बिताना बेहद पसंद था।

नीतू कपूर तस्वीर के साथ कैप्शन (Caption) में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो।" फोटो को देखकर फैंस काफी इमोशन होते नजर आए है। फैंस ने उन्हें याद कर पोस्ट में कमेंट के जरिये नीतू कपूर को बधाई दी। साथ कई इंडस्ट्री सेलेब्स (Industry Celebs) ने भी उन्हें याद कर नीतू कपूर को बधाई दी। 

हेमलता बिष्ट