'हर घर तिरंगा अभियान' से जुड़े कई फ़िल्मी सितारे : सलमान खान के अपार्टमेंट में भी दिखा तिरंगा

देश में आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी अलग-अलग अंदाज़ में देखने को मिल रही है।
इस साल तिरंगे से सजा भारत बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। जिसे देख लोग ये नज़ारा कभी भूल नहीं पायंगे।
'हर घर तिरंगा अभियान' के साथ जुड़ते हुए देशवासी और कई बड़े सितारे ने अपने-अपने घरो में तिरंगा फहराया और देश के प्रति अपना प्यार जताया।
हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) द्वारा तिरंगा फहराने के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartments) पर तिरंगा लहराता नज़र आ रहा है।
सोशल मीडिया पर उनके अपार्टमेंट में फहराए तिरंगे की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
इनके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनिल कपूर और सनी देओल जैसे कई सितारों ने तिरंगा लहराकर 'हर घर तिरंगा' मिशन का हिस्सा बन चुके है।
हेमलता बिष्ट