सीएम योगी की तरफ से महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा , दो दिनों तक फ्री बस सेवा

सीएम योगी की तरफ से महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा , दो दिनों तक फ्री बस सेवा

गुरुवार को यूपी (UP) में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में दो दिनों तक फ्री सेवा का तोहफा दिया।

सीएम योगी के इस आदेश से महिलाये काफी खुश है।

अयोध्या (Ayodhya) से आई यात्री सुमन (Suman) ने पहले योगी जी रक्षाबंधन की बधाई दी फिर कहा वह कई साल से बिना किराया दिए रक्षाबंधन में बस से आती है।

योगी के आदेश से न सिर्फ हिन्दू महिला बल्कि मुस्लिम महिलाओ ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

शबनम (Shabnam) ने बताया बस कंडक्टर ने उनसे भी कोई किराया नहीं लिया था।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस (Pallava Bose) ने कहा कि यूपी रोडवेज़ की बसों में दो दिनों तक हर वर्ग की महिलाओं को फ्री में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

हेमलता बिष्ट