हॉस्पिटल में हुआ प्रियांक पर अचानक हमला, 30 जुलाई के बाद अब दी जानकारी

हॉस्पिटल में हुआ प्रियांक पर अचानक हमला, 30 जुलाई के बाद अब दी जानकारी

30 जुलाई को बिग बॉस 11 (Big Boss 11) का हिस्सा रह चुके ऐक्टर प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) पर किसी अनजान शख्स ने हमला कर दिया। उन्होंने इस घटना की जानकारी अब दी है।

प्रियांक (Priyank) का कहना है कि वह गाजियाबाद (Ghaziabad) के अस्पताल में अपने पेरेंट्स के साथ गए थे, कि तभी अचानक से एक अनजान आदमी आया और मारने लगा।

प्रियांक उस आदमी को जानते भी नहीं थे। उन्होंने जैसे - तैसे उसका हाथ पकड़ उसे धक्का दिया।

हॉस्पिटल के दो लोगो ने प्रियांक को बचाया। बीच-बचाव करते समय उन्हें कुछ खरोंचे भी आई है।

अटैक करने वाला आदमी वहां से भाग गया।

फिलहाल प्रियांक (Priyank) ने इस घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है।

हेमलता बिष्ट