पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देख दुखी हूं: पीएम मोदी
पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में बाढ़ से मची तबाही पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दुख जताया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई।
अपने ट्वीट (Tweet) में पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा कि, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हूं। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही सामान्य स्थिति के शीघ्र ही बहाल होने की उम्मीद करते हैं"। बता दें कि, पाकिस्तान (Pakistan) को बाढ़ के कारण भीषण तबाही का सामना करना पड़ रहा है। देश में बाढ़ और बारिश के कारणों से अब तक 1000 से अधिक लोंग अपनी जान गवां चुके है।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने इस भीषण आपदा से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान (Sheri Rahman) ने कहा है कि "रिकॉर्ड मॉनसून बारिश के कारण आयी बाढ़ से देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। और लगभग 10 लाख घर पूरी तरह अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं हजारों लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है"।
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News