गणतंत्र दिवस पर अलग अंदाज में नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी: काफी खास रहा इस साल का गणतंत्र दिवस
पीएम नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आए। प्रतीकों की राजनीति के लिए मशहूर पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर का गमछा पहने नजर आये।
उत्तराखंड का राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी उनकी टोपी में अंकित था। अगले महीने ही इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है।
पीएम मोदी अक्सर अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में नजर आते रहते है। प्रतीकों की राजनीति के लिए चर्चा में रहने वाले पीएम मोदी की इस वेशभूषा को दोनों राज्यों में होने वाले चुनावो से जोड़कर देखा जा रहा है।
ठीक सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे और शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारत पर शहीदों के सम्मान में प्रज्ज्वलित ज्योति में इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को भी विलीन किया गया।
23 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का उद्घाटन किया।
जब तक भव्य प्रतिमा नहीं रखी जाती तब तक होलोग्राम की अस्थायी व्यवस्था की गई है।
इस साल का गणतंत्र दिवस बहुत खास है। रिपब्लिक डे परेड के लिए कोरोना वॉरियर्स, सेंट्रल विस्टा के निर्माण में लगे मजदूरों को विशिष्ट अतिथि का दर्जा दिया गया।
12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी गणतंत्र दिवस में प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा राजपथ पर केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों की झांकी भी दिखेगी।
देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फेहराया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'देश के संविधान ने पिछड़े वर्गों को अधिकार दिए हैं। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि देश दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। आज जब यह देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो हम सभी को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।'
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News