मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी: 3 घंटे में बड़ी वारदात का दावा

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी: 3 घंटे में बड़ी वारदात का दावा

एशिया भारत के सबसे अमीर उद्योगपति (Asia's Richest Businessman) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार एक अनजान कॉलर ने 8 बार कॉल (Call) किया है और कुछ ही घंटों में बड़ी घटना होने का दावा किया है। वहीं, हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। 

बता दे कि रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के अस्पताल में धमकी भरा फ़ोन आया। जानकारी के अनुसार एक ही दिन में 8 बार कॉल किया गया है। कॉलर ने अंबानी परिवार के साथ तीन घंटों के भीतर बड़ी वारदात होने की बात कही है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दे दी है।

दूसरी ओर पुलिस भी शिकायत मिलते ही हरकत में आ गई है। फिलहाल, बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलर को भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल की सुरक्षा में भी इजाफा किया जा सकता है। हालांकि, मुकेश अम्बानी को पहले ही सरकार की तरफ से कड़ी सुरक्षा दी गयी है।

घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने अम्बानी परिवार को मिली धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में तीन से ज्यादा कॉल किए गए थे।

महिमा शर्मा