15-18 साल के बच्चों को दी जा रही अस्वीकृत वैक्सीन: भारत बायोटेक
हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बीते शुक्रवार को कहा कि उसे रिपोर्ट मिली है.
कि देश में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में 'कोवैक्सिन के अलावा अन्य कोविड-19 टीके लगाए जा रहे हैं.
भारत बायोटेक ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चों को सिर्फ 'कोवैक्सिन' टीके लगाने का आग्रह किया है और कहा है कि इस आयु वर्ग को सिर्फ 'कोवैक्सिन' ही दें.
आपको बता दें भारत बायोटेक की विज्ञप्ति में कहा गया है, "हमें 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अन्य कोविड -19 टीके दिए जाने की कई रिपोर्ट मिली हैं.
हम स्वास्थ्य कर्मियों से अत्यधिक सतर्क रहने का अनुरोध करते हैं और यह सुनिश्चित कराने का आग्रह करते हैं कि 15-18 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों को केवल कोवैक्सिन ही दिया जाए.
वहीं 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड -19 टीकाकरण कार्यक्रम 3 जनवरी 2022 से शुरू कर दिया गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि इस जनसंख्या श्रेणी में केवल 'कोवैक्सिन' टीके ही दिए जाने हैं. केंद्र ने इसके लिए 'कोवैक्सिन' की अतिरिक्त खुराक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजी हैं.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News