LUCKNOW: हमलावरों ने तांत्रिक के सीने में उतारी गोली, काला पत्थर था विवाद की जड़, लखनऊ रेफर

LUCKNOW: हमलावरों ने तांत्रिक के सीने में उतारी गोली, काला पत्थर था विवाद की जड़, लखनऊ रेफर

भीरा (Bheera) कस्बे में बीते रात कुछ हमलावरों ने एक वारदात को अंजाम दिया। हमलावर रात को करीब 10 बजे बोलेरो (Bolero) कार से आये और, निर्भय होक एक तांत्रिक के घर में घुसकर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की, जिसके बार हमलावर वहां से फ़रार हो गए और तांत्रिक को आनन फानन में लखनऊ (Lucknow) रेफर किया गया. उधर जैसे ही पुलिस (Police) को इस घटना की सुचना मिली पुलिस तुरंत हरकत में आयी और तुरंत पुलिस की एक टीम जौनपुर (Jaunpur) के लिए रवाना हो गयी. 

आपको बता दें कि भीरा (Bheera) क़स्बा में रहने वाले 65 साल के शौकत अली (Shaukat Ali) लखीमपुर पलिया हाईवे रेंज कोठी के पास नई बस्ती में रहता है। पेशे से शौकत अली (Shaukat Ali) झाड़फूंक का काम करता है जिसके कारण आये दिन उसके घर लोग गाड़ियों से आया जाया करते है. मिली जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार (Thursday) की रात को भी कुछ अज्ञात लोग बोलेरो गाडी से आये और शौकत अली (Shaukat Ali) से बातचीत करने लगे, और धीरे धीरे बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया। इसी बीच अज्ञात लोगो में से ही एक ने शौकत अली को गोली मार दी और सभी अज्ञात गाडी में बैठ के भाग निकले। गोली की आवाज़ सुनकर शौकत की पत्नी ने शोर मचाया और तभी अन्य मोहल्ले में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। रात में सूचना मिलने पर भीरा एसओ विमल गौतम (Vimal Gautam) और कस्बा इंचार्ज आलोक राय (Alok Rai) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में शौकत ने बताया की जिसने गोली मारी जो जौनपुर (Jaunpur) का रहने वाला व्यक्ति शर्मा है.   

पुलिस (Police) ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में विवाद किसी काले रंग के पत्थर की वजह से हुआ,जो शौकत को शारदा नदी (Sharda River) में मिला था और शौकत उसे करामाती पत्थर बताकर लोगो से मुँह मांगे पैसे वसूलता था और उन्हें पत्थर भी नहीं देता था. पुलिस (Police) ने आगे बताया कि शौकत अली को गोली पास से लगने की वजह से गोली शौकत की रीढ़ में फस गयी है, और शौकत को रात में ही बिजुआ (Bijua) अस्पताल पहुंचाया गया था. हालत की गंभीरता को देखते हुए शौकत को ज़िला रेफर किया गया फ़िर वहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर (Lucknow Trauma Center) भी दिया गया है.

साथ ही एसओ विमल कुमार गौतम (Vimal Kumar Gautam) ने बताया कि रात में ही शौकत के द्वारा बताए गए पते पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम जौनपुर रवाना कर दी गई है। शौकत के मोबाइल की तलाश की जा रही है। उससे जांच में सहयोग मिल सकता है।

मोहम्मद शारिक सिद्दीकी