महाराष्ट्र में ट्रेन की पैंट्री कार में लगी आग: रेलवे ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में शनिवार सुबह नंदुरबार स्टेशन पर पहुंचते समय गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में आग लग गई।
इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। राहत की बात ये है कि आग पर काबू पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। और किसी को कोई चोट नहीं आयी है।
वहीं रेलवे ने जानकारी दी कि,"गांधीधाम से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 12993 के पेंट्री कार में सुबह 10.35 बजे आग लगी।
इस ट्रेन में कुल 22 कोच थे, जिसमें 13वां कोच पेंट्री कार था। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालात सामान्य होने में थोड़ा समय लगा"।
साथ ही पश्चिम रेलवे ने ट्रेन में लगी आग का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं इस रूट पर अप-डाउन दोनों ही तरफ से रेलसेवा प्रभावित नहीं हुई है। बता दे कि ट्रेनों की आवाजाही जारी है।
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News