Chup Box Office Collection: नहीं चला सनी देओल का जादू,
बॉलीवुड (Bollywood) के जाने माने अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म "चुप" राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी, उस दिन सिर्फ 75 रुपये का टिकट होने के कारण से फिल्म को देखने के लिये बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे और पहले ही दिन फिल्म ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने राहत सांस ली थी. सिर्फ 800 स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद की जा रही थी कि, फिल्म अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेगी, लेकिन उसके बाद से हर दिन फिल्म की कमाई में सिर्फ गिरावट देखने को मिल रही है.
आपको बट दें कि, रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को सनी देओल की फिल्म चुप का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रविवार की तुलना में बहुत कम रहा. जहां इस फिल्म बीते रविवार को तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ का कलेक्शन किया था , वहीं चौथे दिन सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बड़ी मुश्किल से 1 करोड़ के आसपास हो पाया. वही अब इस बात की आशंका बढ़ने लगी है कि, सनी देओल की लगातार 12 फिल्में फ्लॉप रही हैं, और अब उनकी यह 13वीं फिल्म भी फ्लॉप साबित हो सकती है.
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर दुलकर सलमान की भी एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई है, इस फिल्म ने अब तक 8 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म में सनी देओल एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary) भी महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आईं हैं. आर बाल्की (R. Balki) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. दर्शकों को भी फिल्म की कहानी नई और कुछ अलग लग रही है.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News