Asia Cup 2022: श्रीलंका और भारत के बीच काटें की भिड़ंत, भारत को हर हाल में करनी होगी जीत दर्ज, जानिए क्या है प्लेइंग इलेवन

Asia Cup 2022: श्रीलंका और भारत के बीच काटें की भिड़ंत, भारत को हर हाल में करनी होगी जीत दर्ज, जानिए क्या है प्लेइंग इलेवन

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 का आज तीसरा मुकाबला भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान ( Pakistan) के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद भारत के लिए ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। एक और हार भारत को टूर्नामेंट (Tournament) से बाहर कर सकती है। एशिया कप (Asia Cup) के फाइनल (Final) में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। वहीं अगर श्रीलंका टीम जीती तो उसके फाइनल में पहुंचने के चांस ज्यादा हो जाएंगे।

भारत की प्लेइंग इलेवन (Playing XI) में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) की जगह आर अश्विन (Ashwin) या अक्षर पटेल (Akshar Patel) को मौका मिल सकता है। आवेश खान (Avesh Khan) या रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) में से किसी एक को खेलने का मौका दिया जा सकता है। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) एक बार फिर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा टीम में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है। बात करे श्रीलंका टीम की तो श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं क्योंकि वह अफगानिस्तान (Afghanistan) को हराकर यहां तक पहुंची है। श्रीलंका टीम में भी बदलाव होने की संभावना है। श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी क्रिकेट खेली, जिसके चलते बदलाव की गुंजाइश कम नजर आ रही है। महेश थीक्षणा (Mahesh Thikshana) और प्रवीण जयविक्रमा (Praveen Jayavikrama) में से कौन आज का मैच खेलेगा। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन/अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा/प्रवीण जयविक्रमा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

हेमलता बिष्ट