'अनुपमा' शो में हुआ फैसला, पारस का रियल लाइफ फ्रेंड बनेंगे समर
टीवी शो 'अनुपमा' के छोटे बेटे समर का रोल प्ले कर रहे एक्टर पारस कलनावत को हटाए जाने के बाद से सबका यही सवाल रहा कि उनकी जगह अब समर कौन बनेगा? पारस कलनावत ने अनुपमा के सबसे लाडले बेटे का रोल लम्बे वक्त तक प्ले किया था लेकिन Jhalak Dikhhla Jaa 10 जॉइन करते ही उन्हें शो से हटा दिया गया।
बताया जा रहा है कि अब पारस कलनावत की जगह उनके रियल लाइफ फ्रेंड सागर पारेख समर का रोले प्ले करेंगे। सागर पारेख ने बताया इस शो में पारस की जगह लेने को लेकर वह बहुत ज्यादा प्रेशर में हैं।
सागर पारेख ने कहा, 'अनुपमा एक पॉपुलर शो है और समर का किरदार महत्वपूर्ण है क्योंकि वह शो में अनुपमा का इकलौता जिम्मेदार बेटा है जो अनुपमा के सपोर्ट सिस्टम के तौर पर काम करता है। मैं बहुत ज्यादा प्रेशर फील कर रहा हूं थोड़ा नर्वस भी हूं क्योंकि पारस जो कि रियल लाइफ में मेरा दोस्त है उसने बहुत खूबसूरती से इस किरदार को प्ले किया है।'
सागर ने कहा, 'चलते शो में कदम रखना हमेशा एक टास्क होता है। साथ ही मैं पूरी टीम के लिए नया हूं। लेकिन मैं अपने को-स्टार्स के साथ मिलकर ये चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।' सागर ने ये भी कहा उन्हें यह शो देखने का कभी मौका नहीं मिला लेकिन उनका परिवार यह शो देखता है। और उन्होंने समर के किरदार को काफी बारीकी से समझने की कोशिश की है।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News