सोनाली फोगाट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट व कट के निशान, गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
नई दिल्ली: हरियाणा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हत्या का मामला दिन-प्रतिदिन एक नया मोड़ लेता नज़र आ रहा है, बीते गुरुवार को उनके भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि सोनाली के दो साथियों ने मिलकर मेरी बेहेन की हत्या की है, आपको बताते चले कि सोनाली फोगट हत्या मामले में एक अधिकारी के अनुसार, सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों और कट के निशान पाए गए हैं. फ़िलहाल उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. रिपोर्ट में आगे यह भी लिखा है कि उनके पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं. वहीं गोवा पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें की सोनाली के परिवार वालों ने जिन दो व्यक्तियों पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है, (सुधीर सांगवान और सुखबिंदर वासी), दोनों सोनाली के स्टाफ से ही है, सुधीर उनका पीए है. सोनाली के परिवार वालों ने सुधीर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
इस ख़बर से जुड़ा पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
जानिये क्या है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में
मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और सोनाली का मोबाइल जब्त कर लिया है. इसके अलावा होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. संदिग्धों से भी पूछताछ हो रही है. गौरतलब है कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची तब सांगवान और वासी उनके साथ ही थे. हरियाणा के हिसार की रहने वाली सोनाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला भी दर्ज कर लिया था. अस्पताल ने पोस्ट मॉर्टम करने के लिए दो फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक समिति बना दी थी. सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस में अपनी बहन के दो साथी सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
कुशाग्र उपाध्याय
Sandhya Halchal News