Delhi: तिहाड़ जेल कैदियों में हुआ झगड़ा, एक कैदी की मौत, CCTV में कैद हुई वारदात
दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें मारपीट के दौरान एक कैदी की मौत हो गई. कैदियों का झगड़ा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गया.
तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक 22 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे तिहाड़ की जेल नम्बर 5 में 2 कैदीयो की आपस मे भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को मुक्के मारे. मारपीट में 20 साल का समीर खान (sameer khan) जमींन पर नीचे गिर गया. जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोट लग गई.
समीर लूट के मामले में जेल में बंद था. समीर को दूसरे कैदियों की मदद से जेल के अस्पताल (Hospital) ले जाया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीडीयू अस्पताल (DDU Hospital) भेज दिया गया.
वहां डॉक्टरों (Doctors) ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को भी सूचना दे दी गई है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) भी इस मामले की जांच कर रहे हैं.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News