अगले दो दिनों में और गिर सकता है तापमान: बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना
ठण्ड जहां खत्म होने का नाम नहीं ले रही, वहीं भारत मौसम विज्ञानं विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। शुक्रवार को पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।
गुरुवार को उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बदल छाए रहने और तेज ठंडी हवाओं से काफी कम दर्ज हुआ।
आईएमडी के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, "यह तेज गति से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ है। यह उत्तरी इलाकों को लगभग 24 से 36 घंटों तक प्रभावित करेगा और फिर पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। इसके बाद यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और यहां तक कि ओलावृष्टि भी लाएगा। इसीलिए हमने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।"
सीनियर वैज्ञानिक ने कहा, 'पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में शुक्रवार से दिन के तापमान में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।'
उन्होंने कहा, "इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। ये पूर्वी और उत्तरी हवाओं का मिश्रण हैं, लेकिन शुक्रवार से हवा की दिशा पूरी तरह से उत्तर दिशा में बदल जाएगी।"
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News