सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या ने लिया तलाक का फैसला: 18 सालों बाद टूटा रिश्ता

सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या ने लिया तलाक का फैसला: 18 सालों बाद टूटा रिश्ता

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने अपनी पत्नी और थलाइवा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला कर लिया है।

धनुष ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के अलग होने की जानकारी लोगों को दी है।

इसके साथ ही धनुष ने अपने फैंस और अन्य लोगों से इन दिनों उनकी और ऐश्वर्या की प्राइवेसी का सम्मान करने का भी आग्रह किया।

बता दे कि दोनों ने शादी के करीब 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

धनुष ने जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा कि, “दोस्त, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभ-चिंतक के तौर पर 18 सालों का हमारा साथ।

यह सफर विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन का रहा है। आज हम ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं।”

धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत का जिक्र करते हुए पोस्ट में आगे लिखा कि,“एक कपल के तौर पर मैंने और ऐश्वर्या ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है

और एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए समय निकालने का निर्णय किया है। कृप्या हमारे फैसले का सम्मान करें और इस चीज से निपटने के लिए हमें प्राइवेसी दें।”

साथ ही धनुष के अलावा खुद ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने और धनुष के अलग होने के फैसले को साझा करते हुए लिखा था, “किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आप लोगों की समझ और प्यार ही हमारे लिए काफी है।”

जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं और धनुष संग उनकी शादी साल 2004 में हुई थी। और दोनों के दो बेटे भी हैं।

बता दे कि ऐश्वर्या से धनुष की मुलाकात उनकी बहन की दोस्त के रूप में हुई थी। जिसके बाद दोनों का कई बार आमना-सामना भी हुआ,

और फिर मीडिया ने दोनों के रिलेशनशिप को हवा देना शुरू कर दिया था 

महिमा शर्मा