President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली बनी चौथी राष्ट्रपति

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लड़ाकू विमान सुखोई फाइटर जेट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज उड़ान भरी. असम (Assam) के तेजपुर एयर बेस (Tezpur Air Base) से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-30 एमआईके (Sukhoi-30 MIK) लड़ाकू विमान में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान को पूरा किया। राष्ट्रपति मुर्मू 6 अप्रैल से असम के दौरे पर है और आज उनका आखिरी दिन है।
आपको बता दें कि, तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर होने के वजह से राष्ट्रपति को सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से रूबरू कराया जाता है। द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam), प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) ने 2009 में देश के इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले कल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया और उसके बाद गुवाहाटी (Guwahati) में माउंट कंचनजंगा (Mount Kanchenjunga) अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति गुवाहाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट (Gauhati High Court) के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल हुईं।