Mickey Mouse Arrested: 'मिक्की माउस' बनकर रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा महंगा, केस दर्ज
गोरखपुर (Gorakhpur) में रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाना एक व्यक्ति को बहुत महंगा पड़ गया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर रील बनाने को लेकर आरोपी पर रविवार को मामला दर्ज किया गया था. लेकिन उस समय आरोपी की पहचान नहीं हो पाई और वो पुलिस के हाथ से निकल गया. इस मामले की जांच उप निरीक्षक दीपक (Deepak) द्वारा की जा रही थी. जांच के दौरान सोमवार को एक मुखबिर ने पुलिस को बताया कि, रविवार को रेलवे गेट संख्या 157 पर मिक्की माउस का ड्रेस पहनकर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति आज फिर से रेलवे गेट 157 की ओर जा रहा है.
आपको बता दें कि, सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे रोक लिया और साथ ही उससे पूछताछ किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका नाम सूरज कुमार (22) है और उसके पिता का नाम रामकुमार (Ram Kumar) है. वह शाहपुर (Shahpur) ज़िला गोरखपुर का रहने वाला है.