एलडीए के एक बाबू की पत्नी के नाम 20 प्लॉट होने की मिली जानकारी: नाम के एक अक्षर में की गई हेरफेर

एलडीए के एक बाबू की पत्नी के नाम 20 प्लॉट होने की मिली जानकारी: नाम के एक अक्षर में की गई हेरफेर

संपत्ति विभाग में तैनात एलडीए के एक बाबू की पत्नी के नाम 20 प्लॉट होने की जानकारी के बाद एलडीए के अधिकारी चकित रह गई है। किसी ने प्लॉट की सूची कुछ कागज प्राधिकरण मुख्य अभियंता के पास पहुंचाई है।

रजिस्ट्री के तहरीर में पत्नी के नाम के एक अक्षर में हेरफेर किया गया है। पर जो फोटो रजिस्ट्री में लगी है वो एक महिला की है।

पति के नाम में भी बाबू का ही नाम है। लेकिन जब तक पुष्टि नहीं होती एलडीए कार्यवाही नहीं करेगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को मुख्य अभियंता ने जानकारी दे दी है।

शिकायत करने वाले से और दस्तावेज मांगी गई। रजिस्ट्रार कार्यालय से पुष्टि करवाई जाने के बाद ही बाबू पर केस दर्ज होगा। 

मुख्य अभियंता इंदू शेखर सिंह ने कहा, 'जो शिकायत आई है उसमें सभी 20 संपत्तियां एक बाबू की पत्नी की बताई जा रही हैं। कुछ दस्तावेज देखे हैं। जिसमे एक ही महिला की फोटो सभी रजिस्ट्री पेपर पर है। नाम में एक से दो स्पेलिंग का अंतर है। जब तक जांच में पुष्टि नहीं होती, कुछ नहीं कहा जा सकता है। संबंधित रजिस्ट्री दस्तावेज सही हैं या नहीं। संबंधित भूखंड की मौके पर क्या स्थिति है। इसकी जांच होगी। उपाध्यक्ष ने संपत्ति विभाग से इसकी जांच भी शुरू करा दी है।'

हेमलता बिष्ट