Kanpur News: बर्फीली हवाओ के चलते लोगो का जीना दुश्वार, 9000 से ज्यादा कम्बलो का वितरण

Kanpur News: बर्फीली हवाओ के चलते लोगो का जीना दुश्वार, 9000 से ज्यादा कम्बलो का वितरण
Murarilal Agarwal

देश में सर्दी का सितम भले ही कम होने लगा हो, लेकिन बर्फीली हवाओ के चलते लोगो का जीना दुश्वार है, सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगो को हो रही है जिनके पास सर छुपाने की भी जगह नहीं है। 

आपको बता दे कि, गरीबों की समस्याओ को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समाज सेवको से ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की थी.

मुख्यमंत्री की अपील को देखते हुए कानपुर (Kanpur) के समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल (Murarilal Agarwal) ने उनकी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गरीबों की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। 

मुरारीलाल अग्रवाल अभी तक गरीबों में 9000 से ज्यादा कम्बलो का वितरण कर चुके हैं और उनका यह प्रयास आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, मुरारीलाल अग्रवाल का कहना हैं कि, "सरकार गरीबो के लिए तो अच्छा काम कर रही है, लेकिन समाज सेवकों भी आगे आना पड़ेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीबो की मदद हो सकें"।