भारत के टेस्ट में अजेय रहने का टूटा सिलसिला: दक्षिण अफ्रीकी ने किया सीरीज 1-1 से बराबर

भारत के टेस्ट में अजेय रहने का टूटा सिलसिला: दक्षिण अफ्रीकी ने किया सीरीज 1-1 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा कर टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था।

जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस जीत को दर्ज करने के साथ दक्षिण अफ्रीका टीम ने जोहानिसबर्ग में इतिहास रच दिया है।

इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इसस पहले टीम ने साल 2005/06 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन चेज किए थे।

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी खेलते हुए 229 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए।

इसी के साथ जोहानिसबर्ग में भारत के टेस्ट में अजेय रहने का सिलसिला टूटा। भारतीय टीम ने इस मैदान में छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने यहां 43 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उसने 19 में जीत हासिल की है। भारत के खिलाफ जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

मोहम्मद शारिक सिद्दीकी