Gonda: अनिल बने यू-मुम्बा कबड्डी टीम के फिजियोथेरेपिस्ट, बोले
होनहार बिरवान के होत चिकने पात, पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, ये सभी मुहावरे तहसील क्षेत्र के छोटे से गांव रामपुर टेंगरहा (Rampur tengrha) के रहने वाले अनिल तिवारी (Anil Tiwari) पर सटीक बैठते हैं। बचपन से ही बड़ी सोच रखने और बड़े सपने देखने वाले अनिल तिवारी (Anil Tiwari) पुत्र छेदीलाल तिवारी (Chedilal Tiwari) आज अपनी काबलियत और मेहनत के बल पर प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में यू-मुम्बा (U-Mumba) टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। आपको बता दें कि प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi) लीग का 09 वां संस्करण आगामी 07 अक्टूबर से शुरू होने वाला है वहीं अनिल तिवारी (Anil Tiwari) को टीम में फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी के आशीर्वाद और प्रेम की आंकाक्षा रखते हुए बताया कि अभी तो यह एक शुरुआत है, मेरे सपने की ओर यह पहला पड़ाव है।
उन्होंने अपनी इस सफलता का पहला श्रेय अपने पिता जी के विचारों को दिया और बताया कि "मेरे भाई सुनील तिवारी (Sunil Tiwari) जो क़ि एक इंस्पायरेशनल स्पीकर और ब्लॉकचेन उद्दमी हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते रहते थे". अनिल तिवारी (Anil TIwari) अपनी मां कुसुम तिवारी (Kusum Tiwari) के आशीर्वाद और बेटी वंशिका (Vanshika) व पत्नी अल्पना (Alpana) की क़िस्मत को वो इस सफलता का कारण मानते हैं। फिलहाल आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अनिल (Anil) का पूरा परिवार गोंडा (Gonda) के गायत्रीपुरम (Gayatripuram) कालोनी में निवास करता है, लेकिन उनकी इस सफलता की चर्चा गोंडा (Gonda) के साथ-साथ उनके पैतृक गांव और क्षेत्र में भी है, लोग विभिन्न माध्यमों से और घर पर पंहुच कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कैलाशनाथ वर्मा
Sandhya Halchal News