पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का हॉर्ट अटैक से निधन, PM मोदी ने जताया दुःख

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का हॉर्ट अटैक से निधन, PM मोदी ने जताया दुःख
Dr. Devisingh Shekhawat

भारत (India) की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) के पति देवीसिंह शेखावत ( Devisingh Shekhawat) का 89 साल की उम्र में हॉर्ट अटैक (Heart Attack) पड़ने से  एक निजी अस्पताल (Hospital) में निधन हो गया हैं. पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, देवीसिंह शेखावत को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के अनुसार हॉर्ट अटैक आने से आज सुबह करीब नौ बजे उनका निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा और एक बेटी हैं. जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे (Pune) में किया जाएगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि, ‘‘डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन पर मेरी संवेदनाएं हमारी पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं. उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज में एक पहचान बनाई.''

शरद पवार (Sharad Pawar) ने दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि,

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने  संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि,