Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर समेत पांच अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, हत्या,चोरी लूटपाट जैसे घटनाओ को देते थे अंजाम

यूपी के फतेहपुर ज़िले में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच अंतरजनपदीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 10 बाइक बरामद की गयी। रेकी के बाद आरोपी घरों और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। साथ ही अपराधी पहले भी लूटपाट में जेल जा चुके हैं। 

         

          वहीँ पुलिस लाइन में ASP विजय शंकर मिश्रा व अनिल कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने टीम के साथ प्रेमनगर चौराहे से वीर सिंह, मो. इरफान, सैफउल्ला, मो. इरशाद, और हसमत अली नामक बदमाशों को गिरफ्तार किया और मौके से अख्तर, पप्पू, इबरान फरार हो गए।

                आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक और तीन तमंचे बरामद किए। इनसे फतेहपुर, रायरबेली, कौशांबी से चुराई बाइक बरामद हुई है। आरोपियों में मो. इरफान, मो. इरशाद व फरार पप्पू के खिलाफ धाता थाने में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

हिस्ट्रीशीटर सैफउल्ला के खिलाफ घोष थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं। आरोपी हसमत के खिलाफ घोष, खखरेरू में लूट, मादक पदार्थ समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। फरार अख्तर के खिलाफ असोथर, कोतवाली, खागा, थरियांव, धाता व घोष में आठ मुकदमे चोरी, लूट, डकैती समेत अन्य धाराओं के दर्ज हैं। आरोपी इबरान और वीर सिंह पर पहली बार वाहन चोरी में पकड़े गए हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपी चोरी बाइक नंबर प्लेट बदलकर 20 से 30 हजार में बेचते हैं। गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी  के लिए टीम लगाई गई है।