Entertainment: केआरके ने ब्रह्मास्त्र के बाद अब विक्रम वेधा पर किया तीखा ट्वीट, कहा- 'फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो।'
जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता और क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव होने लगे है। हाल ही में उन्होंने ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के रिव्यू को लेकर ट्वीट किया था। केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रम्हास्त्र को लेकर ट्वीट में लिखा, "मैंने ब्रह्मास्त्र का रिव्यू नहीं किया लेकिन फिर भी लोग इसे थिएटर्स में देखने नहीं जा रहे हैं। तो ये डिजास्टर (Disaster) हो गई है।
मुझे उम्मीद है कि करण जौहर (Karan Johar) इसकी असफलता के लिए अन्य बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स की तरह मुझे जिम्मेदार न ठहराएं।" वहीं अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) की आने वाली फिल्म 'विक्रम विधा' पर रियेक्ट करते हुए ट्वीट किया और साथ ही बॉलीवुड पर आरोप भी लगाए। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केआरके (KRK) ने ट्वीट में लिखा, "मैं जरूर विक्रम विधा का रिव्यू करूंगा, अगर बॉलीवुड वाले लोगों ने फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो।" इस ट्वीट पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे है। कुछ यूजर्स ने कहा बॉलीवुड की वजह से जेल नहीं हुई तो ऐसा क्यों कह रहे।
वहीं कुछ यूजर्स कह रहे कि फिल्म बेचने के लिए बॉलीवुड कुछ भी करेगा।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News