भाजपा के संसदीय बोर्ड से शिवराज व गडकरी बाहर: फडणवीस का बढ़ा कद

भाजपा के संसदीय बोर्ड से शिवराज व गडकरी बाहर: फडणवीस का बढ़ा कद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से नए संसदीय बोर्ड का एलान किया गया है। साथ ही इसमें बड़ा बदलाव भी देखने को मिला हैं। हैरानी की बात यह है कि बोर्ड में एमपी (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को जगह नहीं मिली है। साथ ही इन दोनों को केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है। वहीं बीएस येदियुरप्पा (B S Yedurappa) व सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand Sonowal) जैसे नेताओं को संसदीय बोर्ड में एंट्री मिली है। 

इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शमिल किया गया है। केंद्रीय संसदीय समिति की तरह चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जेपी नड्डा को बनाया गया है। 

वहीं भाजपा ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का कद बढ़ाया है। दरअसल, भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति में उनको जगह देकर उनके कद को बढ़ाया गया है। इसी तरह पार्टी ने कर्नाटक (Karnataka) में भी समीकरण साधने की कोशिश की है। कर्नाटक में कुछ समय पहले भाजपा ने येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाया था। अब उन्हें केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल कर उनकी ताकत को बढ़ाया गया है।

वहीं भाजपा के संसदीय बोर्ड में बीएस येदियुरप्पा, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, सुधा यादव को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

महिमा शर्मा